यूपी टी20 लीग में ग्रीन पार्क स्टेडियम में नोएडा किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता तोड़ने का दोषी पाए जाने पर काशी रुद्रास के खिलाड़ी अभिषेक गोस्वामी को एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि दो अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है।

Advertisement

सभी घटनाएं टूर्नामेंट के 23वें मैच से जुड़ी हैं, जिसमें रुद्रास ने किंग्स को 67 रनों से हराया। इस जीत में कप्तान करण शर्मा की 51 गेंदों में 102 रनों की तूफानी पारी अहम रही, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल थे। गोस्वामी पर क्लॉज 2.17 के उल्लंघन के लिए लेवल 3 का आरोप लगाया गया था। यह क्लॉज किसी अन्य खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या दर्शक को धमकाने या उन पर हमला करने से संबंधित है।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारण, गोस्वामी को मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ काशी रुद्रास के अगले मैच से बाहर बैठना होगा। इस बल्लेबाज पर खेल के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए क्लॉज 2.3 के तहत लेवल 1 का एक अलग आरोप भी लगाया गया, जिसके लिए उनकी मैच फीस का 40 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगा है।

वहीं, ऋषभ राजपूत पर क्लॉज 2.5 के लेवल 1 उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया। उन्होंने ऐसी भाषा, हरकत या इशारों का इस्तेमाल किया जिससे बल्लेबाज के आउट होने पर उसका अपमान हुआ या उसे आक्रामक प्रतिक्रिया देने के लिए उकसाया गया। नोएडा किंग्स के खिलाड़ी कुनाल त्यागी पर मैच के दौरान अंपायर के निर्देश का पालन न करने के लिए क्लॉज 2.4 के लेवल 1 उल्लंघन के तहत जुर्माना लगाया गया।

अनुशासनात्मक कार्रवाई के कारण, गोस्वामी को मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ काशी रुद्रास के अगले मैच से बाहर बैठना होगा। इस बल्लेबाज पर खेल के दौरान अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए क्लॉज 2.3 के तहत लेवल 1 का एक अलग आरोप भी लगाया गया, जिसके लिए उनकी मैच फीस का 40 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगा है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उन्होंने कहा, "यूपीसीए और यूपी टी20 लीग खेल की शुचिता को सर्वोच्च महत्व देते हैं। हमारे पास निष्पक्ष खेल सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशानिर्देश हैं, और हम ऐसे किसी भी व्यवहार को स्वीकार नहीं करते जो खेल की मर्यादा को भंग करता हो। खिलाड़ी खेल के एंबेसडर होते हैं और उनसे पूरी तरह पेशेवर व्यवहार की उम्मीद की जाती है। ये पाबंदियां उन मानकों को सख्ती से लागू करने के हमारे अटूट संकल्प को दर्शाती हैं।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार