WPL 2023: वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 15वां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था जिसे यूपी की टीम ने 5 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस मैच में यूपी वॉरियर्स के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, और राजेश्वरी गायकवाड़ ने गेंदबाज़ी से धूम मचाई, वहीं टाहलिए मैकग्रा और ग्रेस हैरिस ने शानदार बल्लेबाज़ी करके टीम को जीत दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

Advertisement

127 रनों पर ऑल आउट हुई MI: डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी की कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसे उनके खिलाड़ियों ने एक दम सही साबित किया। सोफी एक्लेस्टोन ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट झटके। दीप्ति के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी महज 16 रन खर्चकर 2 विकेट अपने नाम किए। एक विकेट अंजलि सरवानी ने झटका। यूपी के स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ बेबस दिखे और उनकी पूरी टीम महज 127 रनों पर सिमट गई। MI के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज (35) ने बनाए।

Advertisement

मैकग्रा और हैरिस ने खेली अहम पारी: इस मुकाबले में गेंदबाज़ों का जलवा रहा, लेकिन इसी बीच टहलिए मैकग्रा और ग्रेस हैरिस ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। एक समय था जब यूपी वॉरियर्स महज 27 रनों पर अपने 3 विकेट गंवा चुका था, लेकिन इसके बाद मैकग्रा और हैरिस ने पारी को संभाला। मैकग्रा ने 25 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली, वहीं ग्रेस हैरिस ने 28 गेंदों पर महत्वपूर्ण 39 रन जोड़े।

मुंबई इंडियंस को मिली पहली हार: WPL 2023 में अब तक मुंबई इंडियंस अजेय थी, लेकिन आज डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस का यह विजयरथ रोक दिया है। जी हां, MI की यह वुमेंस प्रीमियर लीग में पहली हार है। हालांकि इस हार के बावजूद मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने 6 में से 5 मैचों में जीत हासिल की है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार