UP Warriorz vs Delhi Capitals Match Prediction, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार, 14 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले साल बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जहां यूपी वॉरियर्स की टीम ने 178 रनों का लक्ष्य बचाते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 33 रनों से धूल चटाई थी।

UP-W vs DC-W, WPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 14 जनवरी 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई

Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai Pitch Report

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आमतौर पर टॉस जीतने वाली टीमें रन चेज़ करना खूब पसंद करती हैं और ऐसा करते हुए इंटरनेशनल लेवल पर यहां 8 में से 5 टी20 इंटरनेशनल जीते गए हैं। गौरतलब है कि WPL के चौथे सीजन में अब तक इस मैदान पर कुल 6 मुकाबले हुए हैं जिसमें से 3 रन डिफेंड और 3 रन चेज़ करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां पहले बैटिंग करने वाली टीम को स्कोरबोर्ड पर कम से कम 190 प्लस रन टांगने होंगे।

UP-W vs DC-W Head To Head Record, WPL 2026

कुल - 06
दिल्ली कैपिटल्स - 04
यूपी वॉरियर्स - 02

UP-W vs DC-W, WPL 2026 : Where to Watch?

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

UP-W vs DC-W, WPL 2026: Player to Watch Out For

यूपी वॉरियर्स की टीम से दीप्ति शर्मा, फोएबे लिचफील्ड, और डिएंड्रा डॉटिन स्टार प्लेयर्स हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर दिल्ली कैपिटल्स टीम की तो लिजेल ली, लौरा वोलवार्ड, और मारिजाने कैप अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकती हैं।

UP-W vs DC-W Probable Playing XI

UP Warriorz Women Probable Playing XI: मेग लैनिंग (कप्तान), हरलीन देओल, फोएबे लिचफील्ड, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

Delhi Capitals Women Probable Playing XI: लिजेल ली (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, चिनेल हेनरी, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कैप, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मीनू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा। 

UP Warriorz vs Delhi Capitals Today's Match Prediction

महिला प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

UP-W vs DC-W Match Prediction, UP-W vs DC-W Pitch Report, Today's Match UP-W vs DC-W, WPL 2026, UP-W vs DC-W Prediction, UP-W vs DC-W Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, UP Warriorz vs Delhi Capitals

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार