31 दिसंबर। भारत के विस्फोटक रोहित शर्मा के लिए खुशखबरी है। रोहित शर्मा पिता बन गए हैं। रविवार देर रात उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ है।
Advertisement
इस समय भले ही रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में है लेकिन इस खबर के मिलते ही हिट मैन मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि रोहित और रितिका पहली बार माता-पिता बने हैं।
Advertisement
ऐसे में अब ये भी खबर है कि रोहित शर्मा सिडनी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। रोहित शर्मा ने अपनी वाइफ रितिका के प्रेंग्नेट होने की जानकारी एक चैट शो के दौरान दी थी।
रोहित शर्मा ने उस शो में कहा था कि वो जल्द ही पिता बननें वाले हैं। हमारी जिंदगी का यह सबसे खूबसूरत पल है।
रितिका और रोहित शर्मा की शादी 13 दिसंबर 2015 को हुई थी। गौरतलब है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की पहली पारी में रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान नाबाद 63 रन की पारी खेली थी।
Advertisement