Updated World Test Championship Points Table: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मेजबान को 4 विकेट से हराकर इंग्लैंड ने 14 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली थी। इंग्लैंड की इस जीत से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ) 2025-2027 के पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव हुआ है।

Advertisement

इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया का पॉइंट्स प्रतिश 100% था। और मौजूदा WTC साइकल में पहली हार के साथ ऑस्ट्रेलिया को नुकसान हुआ है औऱ पॉइंट्स प्रतिशत गिरकर 85.71 हो गया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया अभी भी टॉप पर बनी हुई है और फाइनल की रेस में सबसे आगे है। लेकिन न्यूजीलैंड और उसके बीच का फासला कम हो गया है।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए इस जीत के साथ बेन स्टोक्स की टीम ने मौजूदा साइकल में कुल 12 पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं, लेकिन उनके सामने अभी लंबा रास्ता है। पॉइंट्स प्रतिशत35.18% तक बढ़ने के बावजूद टीम 7वें स्थान पर बनी हुई है और अभी भी भारत और टॉप पांच टीमों से काफी पीछे है।

ऑस्ट्रेलिया के पॉइंट्स प्रतिशत में फिसलने से न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को फायदा मिला है और इसके साथ ही टॉप की रेस फिर से रोमांचक हो गई है।

भारत की टीम फिलहाल 48.15 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ छठे नंबर पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मजबूत फॉर्म को देखते हुए, भारत को टॉप दो में जगह बनाने के लिए अपनी आने वाली सीरीज में लगभग पूरी तरह से बेहतरीन प्रदर्शन करना

एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम वापसी करना चाहेगी और इंग्लैंड लगातार दो जीत के साथ सीरीज खत्म करने के इरादे से उतरेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार