भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ आता ही रहता है। इन दोनों के कथित संबंधों को लेकर लगातार मीडिया में और सोशल मीडिया पर मीम्स और गपशप लगी रहती है। हालांकि, तमाम शोर-शराबे के बीच, रौतेला का एक वीडियो काफी सुर्खियों में बना हुआ है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में उनसे जब उनके फेवरिट पाकिस्तानी क्रिकेटर के बारे में पूछा जाता है तो वो ऋषभ पंत का नाम ना लेकर पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ नसीम शाह का नाम लेती हैं। उर्वशी ने कहा, 'पाकिस्तान के पास अच्छी टीम है और नसीम शाह मेरे फेवरिट हैं।'

Advertisement

उर्वशी का ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है जबकि कुछ पाकिस्तानी फैंस उर्वशी के मज़े लेते हुए कह रहे हैं कि वो उनके लड़के से दूर रहें। वहीं, कुछ दिन पहले उर्वशी ने ऋषभ पंत के साथ अपनी डेटिंग की खबरों पर भी चुप्पी तोड़ी थी।

NDTV के साथ एक इंटरव्यू में, उर्वशी रौतेला ने ऋषभ पंत के साथ उनके संबंध को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। अभिनेत्री ने ये साफ कर दिया है कि उनके और पंत को लेकर शेयर किए जा रहे मीम्स और अफवाहों का कोई आधार नहीं है। रौतेला ने कहा, "मुझे आरपी (ऋषभ पंत) से जोड़ना निराधार है और पूरी तरह से अटकलें ही हैं। ये अफवाहें और मीम्स सच्चाई से बहुत दूर हैं और मैं एक बार और सभी के लिए स्पष्ट करना चाहूंगी कि मेरा ध्यान मेरे करियर और व्यक्तिगत विकास पर है। मैं अपने काम और व्यक्तिगत विकास पर ध्यान केंद्रित करके ऐसी चीजों को संभालती हूं। ज़मीन से जुड़े रहना और अपने आस-पास ऐसे लोगों को रखना ज़रूरी है जो मेरा साथ दें, ख़ास तौर पर जब बेबुनियाद अफ़वाहों से निपटना हो।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार