चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने एक बार फिर अपना बेबाक अंदाज दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस जैसे अनुभवी गेंदबाज को आते ही लगातार दो शानदार छक्के जड़ दिए। हालांकि उनकी यह पारी ज्यादा देर तक नहीं चल सकी।

Advertisement

आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला सोमवार (18 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस अहम मुकाबले में चेन्नई के 27 साल के युवा बल्लेबाज उर्विल पटेल ने फिर अपने आक्रामक अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया।

उर्विल पटेल पिछले कुछ मुकाबलों से लगातार अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से चर्चा में हैं और इस मैच में भी उन्होंने आते ही वही अंदाज दिखाया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम को तीसरे ओवर में संजू सैमसन के रूप में बड़ा झटका लगा, जो 13 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए उर्विल पटेल ने शुरुआत से ही आक्रमण का रास्ता चुना और अपनी दूसरी ही गेंद पर पैट कमिंस को शानदार छक्का जड़ दिया। कमिंस ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट गेंद डाली, लेकिन उर्विल पहले से तैयार थे। उन्होंने जोरदार पुल शॉट खेलते हुए गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर स्टैंड्स में पहुंचा दिया।

उर्विल यहीं नहीं रुके। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने फिर कमिंस पर हमला बोला। इस बार कमिंस की फुल टॉस गेंद को उर्विल ने शानदार फ्लिक करते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर लगातार दूसरा छक्का जड़ दिया। उर्विल के इन शॉट्स को देखकर चेपॉक में बैठे फैंस भी झूम उठे।

VIDEO:

हालांकि उनकी यह पारी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और वह 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए।

मैच की बात करें तो इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। SRH ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं CSK ने एक बदलाव करते हुए गुरजपनीत सिंह की जगह अकील हुसैन को शामिल किया है।

टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह।

Also Read: LIVE Cricket Score

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: ट्रैविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार