Urvil Patel And MS Dhoni Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के 27 वर्षीय विकेटकीपर बैटर उर्विल पटेल (Urvil Patel), महान बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को अपना आइडल और बड़ा भाई मानते हैं। वो धोनी का दिल से सम्मान करते हैं जिसका नज़ारा बीते सोमवार, 18 मई को भी देखने को मिला। दरअसल, सोशल मीडिया पर उर्विल पटेल और महेंद्र सिंह धोनी का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो धोनी के लिए उनकी कुर्सी उठाते दिखे हैं।
ये घटना CSK vs SRH मैच की पहली इनिंग के बाद घटी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2026 के सीजन में अपना आखिरी होम गेम खेल रही थी, ऐसे में सनराइजर्स की इनिंग खत्म होने के बाद CSK के सभी खिलाड़ी टीम फोटो के लिए ग्राउंड पर गए।
यहां फोटो शूट खत्म होने के बाद जो भी खिलाड़ी कुर्सी पर बैठे थे, वो खुद ही अपनी कुर्सी लेकर डग आउट जा रहे थे। इन्हीं में से एक महेंद्र सिंह धोनी भी थे, लेकिन जैसे ही उर्विल पटेल ने धोनी को कुर्सी उठाते देखा, वो तुरंत ही उनके पास गए और उन्होंने धोनी से वो कुर्सी ले ली। ये उर्विल का धोनी के लिए सम्मान दिखाने का तरीका था, जो कि फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि 44 साल के महेंद्र सिंह धोनी CSK के आखिरी होम गेम के लिए चेन्नई गए थे। वो चोटिल होने के कारण ये मुकाबला नहीं खेल पाए, लेकिन वो चाहते थे कि चेन्नई जाकर अपने फैंस का धन्यवाद करें। इसी वज़ह से वो चोटिल होने के बावजूद चेन्नई ट्रेवल करके पहुंचे। वो पिंडली की चोट के कारण IPL 2026 में अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं।
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने ही टॉस जीता और स्कोर बोर्ड पर 181 रनों का टारगेट टांग दिया। इसके जवाब में सनराइजर्स के लिए ईशान किशन (47 गेंदों पर 70 रन) और हेनरिक क्लासेन (26 गेंदों पर 47 रन) ने शानदार पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने 19 ओवर में ही 181 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।
Also Read: LIVE Cricket Score
खास बात तो ये है कि चेन्नई पर जीत हासिल करके सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वो 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर है। बात करें टॉप-4 की बाकी टीमों की तो इनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (13 मैचों में 18 पॉइंट्स), गुजरात टाइटंस (13 मैचों में 16 पॉइंट्स) और पंजाब किंग्स (13 मैचों में 13 पॉइंट्स) है। बेंगलुरु और गुजरात की टीम भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।