आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 26वें मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही यूएसए ने सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। यूएसए ने नामीबिया के सामन जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना पाई और 31 रनों से ये मैच हार गई।

Advertisement

चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पावरप्ले में उन्होंने शयन जहांगीर के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई। मोनांक और जहांगीर की जोड़ी सातवें ओवर में टूटी जब 68 के स्कोर पर टीम ने जहांगीर का विकेट गंवाया। जहांगीर ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 22 रन बनाए जबकि कप्तान मोनांक ने 30 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली।

Advertisement

इसके बाद संजय कृष्णमुर्ति ने 33 गेंदों में 68 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी टीम को 199 के स्कोर तक पहुंचा दिया। नामीबिया के लिए विलेम माइबर्घ और कप्तान गेरहार्ड इरस्मस ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम को भी उनके ओपनर्स ने तूफानी शुरुआत दिलाते हुए पावरप्ले में ही 50 के पार पहुंचा दिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ओपनर लॉरेन स्टीनकैंप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 58 रनों की पारी खेली लेकिन स्टीनकैंप के आउट होते ही नामीबिया की गाड़ी पटरी से उतर गई। लॉफ्टी ईटन ने 28 रन बनाकर उनका साथ निभाने की कोशिश की लेकिन इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास ना कर पाया नतीजतन नामीबिया की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बावजूद 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन ही बना पाई औ 31 रन से ये मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। यूएसए के लिए एक बार फिर शैडली वैन शैलविक गेंद के साथ हीरो बनकर उभरे और दो विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार