USA vs UAE ODI: अमेरिका ने सोमवार (3 नवंबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 2023-27 के मुकाबले में यूएई को 243 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। वनडे क्रिकेट में रनों के हिसाब से यह अमेरिका की सबसे बड़ी जीत है। बता दें कि इस साल वनडे अमेरिका का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और 12 मैच में यह दसवीं जीत है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद अमेरिका ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 292 रन बनाए। अमेरिका ने 3 विकेट 28 रन के कुल स्कोर गवा दिए थे। इसके बाद दिल्ली और आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज मिलिंद कुमार औऱ सैतेजा मुक्कमल्ला ने पारी को संभाला औऱ 264 रनों की नाबाद साझेदारी की। 

Advertisement

सैतेजा ने 149 गेंदों में नाबाद 137 रन और  मिलिंद ने 125 गेंदों में नाबाद 123 रन बनाए। बता दें कि इस दौरान मिलिंद ने वनडे में अमेरिका के लिए सबसे तेज औऱ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

इसके जवाब में यूएई की टीम 22.1 ओवर में 49 रन पर ऑलआउट हो गई । यूएई का इस फॉर्मेट में यह सबसे कम स्कोर है। नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने आए जुनैद सिद्दकी (10) के अलावा यूएई का कोई और खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। 

Also Read: LIVE Cricket Score

अमेरिका के लिए गेंदबाजी में धमाल मचाया रुशिल उगरकर ने, जिन्होंने 22 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं सौरभ नेत्रवलकर ने 8 रन देकर 3 विकेट, मिलिंद कुमार और शुभम रंजने ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार