कोलंबो में यूएसए के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में बेशक पाकिस्तान को आसान जीत मिल गई लेकिन इस मैच के बाद उनके स्पिनर उस्मान तारिक एक बार फिर से अपने बॉलिंग एक्शन के चलते सुर्खियों में आ गए। यूएसए के फैंस ने खुलेआम पाकिस्तानी स्पिनर के बॉलिंग एक्शन का मज़ाक उड़ाया और उन पर मैच के दौरान “चकिंग” करने का आरोप लगाया।

Advertisement

तारिक ने पाकिस्तान की यूएसए पर 32 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर एक ज़बरदस्त बॉलिंग परफॉर्मेंस देते हुए 27 रन देकर 3 विकेट लिए। हालांकि, मैच में उनकी बॉलिंग परफॉर्मेंस से ज्यादा उनके खास बॉलिंग स्टाइल की चर्चा होने लगी। फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके अजीब “पॉज़-एंड-डिलीवर” एक्शन पर सवाल उठाए।

Advertisement

स्टैंड में कई फैंस ने उनके हाथ की पोजीशन की नकल की और नारे लगाए कि वो बॉल डालने के बजाय “थ्रोइंग” कर रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कैमरुन ग्रीन ने भी तारिक के एक्शन की लीगैलिटी पर सवाल उठाए थे। पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दूसरे टी-20I के दौरान उस्मान तारिक ने ग्रीन को आउट किया था जिसके बाद ग्रीन ने उनकी बॉलिंग पर चकिंग का आरोप लगाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर यूएसए और पाकिस्तान के बीच हुए मैच की बात करें तो 190 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए को एंड्रीस गूस और शयान जहांगीर ने ठीक-ठाक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े, लेकिन गूस 13 रन बनाकर आउट हो गए। शयान जहांगीर ने 34 गेंदों में 49 रन की उपयोगी पारी खेली, मगर कप्तान मोनांक पटेल सिर्फ 3 रन बनाकर चलते बने। मध्यक्रम में मिलिंद कुमार और शुभम रंजने ने चौथे विकेट के लिए 54 रन जोड़कर मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन मिलिंद कुमार (24) की विकेट जाने के बाद फिर से उम्मीदें टूट गई। शुभम रंजने ने जरुर एक झोर संभालते हुए 30 गेंदों में 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन सामने से कुछ खास साथ नहीं मिला और टीम 158 रन तक ही पहुंच सकी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार