अमेरिका के भारतीय मूल के बल्लेबाज जसकरण मल्होत्रा ( Jaskaran Malhotra) ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। जसकरण एक ओवर में छह छक्के जड़कर कमाल कर दिया। हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) के बाद वनडे इंटरनेशनल में एक ओवर में छह छक्के जड़ने वाले जसकरण दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। 

Advertisement

जसकरण ने गाउडी टोका द्वारा डाले गए पारी के आखिरी ओवर में छह छक्के जड़ने के कारनामा किया। उन्होंने 124 गेंदों में 16 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 173 रनों की पारी खेली। उन्होंने 112 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से बनाए। 

Advertisement

वह वनडे में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनसे पहले एबी डी विलियर्स, रोहित शर्मा और क्रिस गेल ने एक वनडे पारी में 16 छक्के जड़े हैं। 

जसकरण वनडे में शतक जड़ने वाले अमेरिका के पहले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा यह किसी एसोसिएट देश के किसी खिलाड़ी द्वारा खेली गई तीसरी सबसे बड़ी पारी है।

जसरकरण से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में हर्शल गिब्स ने 2011 में नीदलरैंड के खिलाफ, युवराज सिंह ने 2007 में इंग्लैंड और कीरोन पोलार्ड ने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। युवराज और पोलार्ड ने यह कारनामा टी-20 इंटरनेशनल में किया है।  

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

जसकरण की पारी की बदौलत अमेरिका ने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। इसके जवाब में पापुया न्यू गिनी की टीम 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार