टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) पर गुजरात के एक बुजुर्ग दंपत्ति ने वीडियो जारी करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। बुजुर्ग दंपत्ति का कहना था कि उनकी बहू के इरफान पठान के साथ नाजायज संबंध हैं और वह इरफान पठान की चचेरी बहन है। हालांकि, बाद में बुजुर्ग व्यक्ति ने एक दूसरा वीडियो बनाकर इरफान पठान से माफी मांगी थी।

Advertisement

माफी वाले वीडियो के सामने आते ही फैंस का गुस्सा फूटा है। अभिषेक शुक्ला नाम के एक यूजर ने बुजुर्ग व्यक्ति के माफी मांगने पर लिखा, 'आज फिर पैसा जीत गया।' ब्रजेश सक्सेना ने लिखा, 'कितना भी हाथ जोड़कर माफी मांगी हो धुंआ उठा तो आग तो होगी ही।' एक ने लिखा, 'अब इस आदमी को खरीद लिया गया है या इस पर दबाव बनाया गया है ताकि ये अपना बयान बदले और इरफान की इज्जत बच सके।'

Advertisement

अमित शर्मा ने लिखा, 'डर ऐसी चीज है कि सबको अपनी बात बदलनी पड़ती है। यह बुजुर्ग उनके सामने कुछ भी नहीं है इसलिए दबाव में ऐसा बोल रहा है।' विजय गोस्वामी ने लिखा, 'साफ पता चल रहा है कि देखकर वीडियो बना रहा है।' 

Advertisement

बुजुर्ग व्यक्ति ने इरफान पठान से माफी मांगते हुए कहा था बीते दिनों जो मैंने मेरे लड़के की बहू और भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भाई के खिलाफ अफेयर का जो वीडियो वायरल किया था वो मेरी गलतफहमी हो गई थी उसके हिसाब से मैंने वह वीडियो बनाया था। इरफान भाई बेगुनाह हैं।

इससे पहले वायरल वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति ने इरफान पठान पर आरोप लगाते हुए कहा था कि मेरे बेटे की बहू क्रिकेटर इरफान पठान के साथ चालू (संबंध) है। वो उसके साथ सोती है और ये सब खुद वो अपने मुंह से बोलती है। मेरे बेटे पर 8 दिन से दबाव डाल रही है कि जैसा है, वैसे चलने दे। हमने पुलिस में रिकॉर्डिंग तक दी लेकिन हमारी सुनवाई नहीं होती।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार