2 फरवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। ये खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

आपको बता दें कि एरोन फिंच बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर मार्कस स्टोइनिस ने 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतक जमाकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने के काम किया। उस्मान ख्वाजा और मार्कस स्टोइनिस ने दूसरे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

एक तरफ जहां मार्कस स्टोइनिस को केदार जाधव ने आउट किया तो वहीं उस्मान ख्वाजा को कुलदीप यादव ने विजय शंकर के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

विजय शंकर ने उस्मान ख्वाजा एक शानदार कैच लिया जिसकी चर्चा सोशस साइट्स पर हो रही है। उस्मान ख्वाजा ने 76 गेंद पर 50 रन की पारी खेली और अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का जमाने में सफल रहे हैं।

इस समय ग्लेन मैक्सवेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। आपको बता दें कि पीटर हैंड्सकॉम्ब को कुलदीप यादव ने धोनी के हाथों कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका दिया। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 19 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार