29 अप्रैल, नई दिल्ली। आईपीएल नीलामी में खाली हाथ लौटे ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को अब आईपीएल में खेलने का मौका मिल गया है। राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की टीम में उस्मान ख्वाजा को पीटरसन के रूप में शामिल कर लिया गया है।
Advertisement
आपको बता दें कि जब पीटरसन घायल हुए थे तो टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस बात की ओर इशारा किया था। गौरतलब है कि 29 वर्षीय उस्मान ख्वाजा फरवरी में हुई आईपीएल नीलामी में नहीं बिके थे। उसके बाद उन्होंने वर्ल्ड टी-20 ख्वाजा ने भारतीय पिचों पर काफी शानदार बैटिंग की थी।
Advertisement
पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनी पुणे की टीम के लिए अब तक का सफर काफी बुरा रहा है। धोनी की कप्तानी वाली पुणे की टीम ने अब तक खेले गए पांच मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल हुई है और पॉइंट्स के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है।