The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड मेंस 2026 में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक (Usman Tariq) ने एक बार फिर अपने बॉलिंग एक्शन से बल्लेबाज को चकमा दिया। इस बार ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) उनका शिकार बने और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे।
द हंड्रेड मेंस 2026 का 24वां लीग मुकाबला शुक्रवार (7 अगस्त) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में बर्मिंघम फीनिक्स और सनराइजर्स लीड्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सनराइजर्स लीड्स को मिचेल मार्श और रयान रिकेलटन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन जोड़ दिए। मार्श शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और महज 22 गेंदों में 34 रन बनाकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे।
लेकिन पारी की 32वीं गेंद पर उस्मान तारिक ने मिचेल को चकमा दे दिया। उस्मान अपने बॉलिंग एक्शन के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। गेंद डालने से पहले उनका रुकना बल्लेबाजों के लिए कई बार मुश्किल बना गया है।
मार्श भी इस बार उसी जाल में फंस गए। उस्मान की इस गेंद पर मार्श बैकफुट पर रहकर बड़ा शॉट खेलने की तैयारी में थे, लेकिन उस्मान के एक्शन ने उन्हें पूरी तरह उलझा दिया। जब तक वह गेंद की लाइन और टर्न को समझ पाते, गेंद बल्ले और पैड के बीच से निकलती हुई सीधे लेग स्टंप से जा टकराई।
VIDEO:
इस तरह मिचेल मार्श की शानदार पारी 23 गेंदों में 34 रन पर समाप्त हुई। उस्मान तारिक ने इस पारी में 20 गेंदें डालकर सिर्फ 28 रन दिए और 2 विकेट झटके।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स लीड्स ने निर्धारित 100 गेंदों में 7 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मिचेल मार्श (34) के अलावा रयान रिकेलटन ने 37 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली।