बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के सीईओ स्नेहल पारिख ने कहा कि 2027 में होने वाली पहली आईसीसी महिला चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए वडोदरा को वेन्यू के तौर पर चुनना पूरी तरह सही है, क्योंकि हाल के समय में यहां कई बड़े घरेलू और इंटरनेशनल मैच सफलतापूर्वक आयोजित किए गए हैं।
उन्होंने यह बात तब कही जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अगले साल 14 से 28 फरवरी तक होने वाले छह टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम को संयुक्त मेजबान घोषित किया है। गुरुवार को 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए पारिख ने कहा, "हम कह सकते हैं कि हम भाग्यशाली हैं। हालांकि, हम हमेशा यह भी कह सकते हैं कि यह पूरी तरह सही है, क्योंकि हम बहुत सारे मैच और टूर्नामेंट आयोजित करते रहे हैं और मुझे लगता है कि लोगों की प्रतिक्रिया अच्छा रही है। लोगों ने और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इसकी सराहना की है। कई अधिकारियों, भारतीय खिलाड़ियों और सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा जैसे इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के खिलाड़ियों ने यहां के मैदान, सुविधाओं, विकेट और आउटफील्ड की प्रशंसा की है।"
श्रीलंका के बोर्ड के कामकाज में सरकारी दखल के कारण उनसे मेजबानी के अधिकार छीन लिए गए थे। इसके बाद आईसीसी ने भारत, बांग्लादेश और साउफ अफ्रीका की बोलियों का आकलन किया और टूर्नामेंट को भारत में कराने का फैसला किया। इस प्रतियोगिता में 6 जुलाई तक की टॉप छह महिला टी20 इंटरनेशल टीमें - ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका हिस्सा लेंगी।
उन्होंने यह बात तब कही जब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने अगले साल 14 से 28 फरवरी तक होने वाले छह टीमों के इस टूर्नामेंट के लिए वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम को संयुक्त मेजबान घोषित किया है। गुरुवार को 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए पारिख ने कहा, "हम कह सकते हैं कि हम भाग्यशाली हैं। हालांकि, हम हमेशा यह भी कह सकते हैं कि यह पूरी तरह सही है, क्योंकि हम बहुत सारे मैच और टूर्नामेंट आयोजित करते रहे हैं और मुझे लगता है कि लोगों की प्रतिक्रिया अच्छा रही है। लोगों ने और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी इसकी सराहना की है। कई अधिकारियों, भारतीय खिलाड़ियों और सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा जैसे इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के खिलाड़ियों ने यहां के मैदान, सुविधाओं, विकेट और आउटफील्ड की प्रशंसा की है।"
Also Read: LIVE Cricket Score
35,000 दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम ने 2025 महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में 6 मैच और इस साल की शुरुआत में 2026 सीजन के 11 मैच आयोजित करके महिला क्रिकेट के एक प्रमुख केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बनाई है। इस स्टेडियम में 23, 25 और 28 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की महिला वनडे सीरीजॉ आयोजित होने वाली है। इसके साथ ही, यहां 26 और 28 नवंबर को इंग्लैंड की महिला अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत की महिला अंडर-19 टीम के टी20 मैच भी खेले जाएंगे।