ZIM vs IND 3rd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए कई बड़े शॉट लगाए। इसी दौरान उन्होंने जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा की गेंद पर ऐसा छक्का लगाया, जिसकी दूरी देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Advertisement

जिम्बाब्वे और भारत के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार (26 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वैभव ने बल्ले से पहले संभली हुई शुरुआत की और फिर जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया। हालांकि, वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

पारी के 13वें ओवर में सिकंदर रजा गेंदबाजी करने आए। रजा ने गेंद थोड़ी फुलर डाली, जिस पर वैभव गेंद की पिच तक पहुंचे और आगे निकलकर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से शानदार शॉट खेल दिया। गेंद बल्ले के बीचोंबीच लगी और इतनी ऊंचाई के साथ मैदान से बाहर गई कि उसकी दूरी 102 मीटर दर्ज की गई। वैभव के इस छक्के की खास बात यह रही कि उन्होंने गेंद को पूरी ताकत से मारने के बजाय शानदार टाइमिंग के दम पर उसे इतनी दूर पहुंचाया। 

VIDEO:

वैभव ने इस मुकाबले में कुल 49 गेंदों का सामना किया और 81 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वह अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के पहले शतक से सिर्फ 19 रन दूर रह गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

वैभव की 81 रन की पारी के अलावा ईशान किशन ने 26 गेंदों में 29 रन, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों में 27 रन और रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। इन पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य रखा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार