श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कैप्टेंसी वाली भारतीय टी20 टीम (Indian Cricket Team) अफगानिस्तान के साथ रविवार, 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG T20) खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के नन्हे सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

खतरे में है लुआन-ड्रे प्रिटोरियस का रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी एक आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि महज़ 15 साल और 170 दिन (खबर लिखे जाने तक) के हैं। वो देश के लिए छोटी उम्र में छह टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक लगाकर 193 रन बनाए। T20I में वैभव का औसत 32.16 और स्ट्राइक रेट 189,21 रहा है।

खास बात ये है कि वैभव अफगानिस्तान टी20 सीरीज में भारत के लिए अपना पहला शतक लगाते हैं, तो वो एक फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी के तौर पर T20I में सबसे युवा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड मौजूदा समय में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज़ी लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 20 साल और 161 दिन की उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक ठोका।  

सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी

  • लुआन ड्रे प्रिटोरियस- 20 साल 161 दिन
  • हजरतुल्लाह जजई- 20 साल 337 दिन
  • यशस्वी जायसवाल- 21 साल 279 दिन
  • ब्रायन बेनेट- 21 साल 324 दिन
  • तिलक वर्मा- 22 साल 5 दिन

वैभव में ठोके हैं इतने टी20 शतक: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी एक स्पेशल टैलेंट हैं, जो कि टी20 फॉर्मेट में अब तक 40 मुकाबले खेलकर चार शतक लगा चुके हैं। ध्यान दें कि वैभव ने IPL के बड़े मंच पर दो बार ये कारनामा किया है। टी20 में वैभव का औसत 42.82 और स्ट्राइक रेट 216.32 रहा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो लुआन-ड्रे प्रिटोरियस का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार