Vaibhav Sooryavanshi Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 19.1 ओवर में 221 रन चेज करके लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) को 7 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 7 चौके और 10 छक्के ठोककर 93 रन बनाए जिसके साथ ही उन्होंने कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।

Advertisement

तोड़ा आंद्रे रसेल का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि RR vs LSG मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 93 रनों की पारी खेलकर IPL 2026 में अपने 500 प्लस रन पूरे कर लिए हैं। खास बात तो ये है कि वैभव अब एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 500 प्लस रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 236.3 की स्ट्राइक रेट से ये कारनामा करके महान आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2019 में 204.8 की स्ट्राइक रेट से IPL में 500 प्लस रन बनाए थे।

Advertisement

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक-रेट (कम से कम 500+ रन)

  • वैभव सूर्यवंशी (2026)* – 236.3 स्ट्राइक रेट
  • आंद्रे रसेल (2019) – 204.8 स्ट्राइक रेट
  • अभिषेक शर्मा (2026) – 202.0 स्ट्राइक रेट
  • निकोलस पूरन (2025) – 196.2 स्ट्राइक रेट
  • ट्रेविस हेड (2024) – 191.5 स्ट्राइक रेट
  • ग्लेन मैक्सवेल (2014) – 187.7 स्ट्राइक रेट
  • क्रिस गेल (2011) – 183.1 स्ट्राइक रेट

ऋषभ पंत का भी टूटा रिकॉर्ड: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत का भी आठ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। वो IPL में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। याद दिला दें कि ऋषभ पंत ने साल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये कारनामा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉप-4 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स: RR ने जयपुर में LSG को 7 विकेट से रौंदकर पॉइंट्स टेबल पर चौथी पॉजिशन हासिल कर ली है। उन्होंने 13 मैचों में 7 जीत और 14 अंक हासिल करके ये कारनामा किया है। उनके अलावा टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार