भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शुक्रवार (6 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में तूफानी शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के जड़े।

Advertisement

दूसरा सबसे तेज शतक

Advertisement

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने इस मैच में 55 गेंदों में शतक पूरा किया। इस लिस्ट में उन्होंने पाकिस्तान के कासिम अकरम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों में शतक लगाया था।

सबसे तेज़ U19 WC शतक (गेंदों के हिसाब से)

51 - विल मलाजचुक (AUS) बनाम जापान, विंडहोक, 2026

55 - वैभव सूर्यवंशी (IND) बनाम ENG, हरारे, 2026

Advertisement

63 - कासिम अकरम (PAK) बनाम SL, नॉर्थ साउंड, 2022

65 - बेन मेयस (ENG) बनाम SCOT, हरारे, 2026

69 - राज बावा (IND) बनाम युगांडा, तारौबा, 2022

Advertisement

फाइनल में सबसे बड़ी पारी

अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने उनमुक्त चंद को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 111 रन की पारी खेली थी।

ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में प्रति गेंद एक रन से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ चार बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

छक्के जड़ने का भी वर्ल्ड रिकॉर्ड

एक यूथ वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल दिसंबर में यूएई के खिलाफ दुबई में अपनी पारी में 14 छक्के जड़े थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इसके अलावा एक अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में भी पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में 30 छक्के जड़े। इस लिस्ट में उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 18 छक्के जड़े थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार