Punjab Kings vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मंगलवार (28 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 16 गेंदों में 268.75 की  स्ट्राईक रेट से 43 रन की पारी खेली, जिसमें 3  चौके और 5 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस तूफानी पारी के साथ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने 400 रन पूरे कर लिए और मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए। 

Advertisement

सूर्यवंशी ने एक आईपीएल सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सूर्यवंशी ने 167 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया और इस लिस्ट में आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा। रसेल ने 2019 में 188 गेंदों में 400 रन पूरे किए थे। 

IPL सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी (गेंदों के हिसाब से)

167- वैभव सूर्यवंशी (2026)

188 - आंद्रे रसेल (2019)

Advertisement

195 - अभिषेक शर्मा (2024)

197 - निकोलस पूरन (2025)

200 - ग्लेन मैक्सवेल (2014)

Advertisement

एबी डी विलियर्स की बराबरी

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्यवंशी संयुक्त रूप से दसवें नंबर पर आ गए हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने अभी तक 37 छक्के जड़ दिए हैं। उन्होंने एबी डी विलियर्स, ऋषभ पंत और मिचेल मार्श की बराबरी की। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्यवंशी की तूफानी पारी की बदौलत 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को धमाकेदार शुरूआत मिली और पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में 51 रन की साझेदारी हुई। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार