राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार (19 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में 244.74 की स्ट्राईक रेट से 38 गेंदों में 93 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के जड़े। भले ही वह शतक नहीं जड़ पाए लेकिन कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

सूर्यवंशी पहले भारतीय बन गए हैं जिन्होंने एक आईपीएल सीजन में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उनके मौजूदा सीजन में 13 मैच में 53 छक्के हो गए हैं औऱ वह एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छ्क्के

क्रिस गेल, 2012: 59

वैभव सूर्यवंशी,2026: 53

Advertisement

आंद्रे रसेल, 2019: 52

क्रिस गेल, 2013: 51

बतौर टीनएजर किया कमाल

Advertisement

बतौर टीनएजर दो बार एक कैलेंडर ईयर में टी-20 में 50 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले उन्होंने 2025 में टी-20 क्रिकेट में 60 छक्के जड़े थे। 

क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

एक आईपीएल सीजन में रनचेज में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्यवंशी टॉप पर पहुंच गए हैं। मौजूदा सीजन में वह रनचेज में अभी तक 30 छ्कके जड़ चुके हैं। उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2012 में रनचेज में 29 छ्क्के जड़े थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूती दी है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ ने 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार