India Probable Playing XI For 1st T20 Vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (ZIM vs IND 1st T20) गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ नए चेहरे नज़र आ सकते हैं। 

Advertisement

वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री: जिम्बाब्वे टूर पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखेंगे। उन्होंने IPL19 में सर्वाधिक रन (16 मैचों में 776 रन) बनाकर टीम इंडिया में जगह बनाई है। हाल ही में उन्हें इंग्लैंड में भी तीन टी20 मैच खेलने का मौका मिला जहां वो सिर्फ 42 रन ही जोड़ पाए। ध्यान दें कि वैभव के नाम टी20 फॉर्मेट में 37 मैचों में 218.56 से 1519 रन दर्ज हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 4 शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत के लिए कम से कम एक नया खिलाड़ी तो जरूर डेब्यू करेगा। अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर की गैरमौजूदगी में नंबर-7 की पॉजिशन पर हर्ष दुबे को XI में जगह मिल सकती है, लेकिन इस नंबर के लिए सुर्यांश शेडगे भी दावेदार हैं। अगर हर्ष को मौका मिलता है, तो वो अपना T20I डेब्यू मुकाबला खेलेंगे।

इनके अलावा भारत की प्लेइंग इलेवन में एक नए तेज गेंदबाज़ की एंट्री भी पक्की है जिसकी रेस में अशोक शर्मा और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ी मौजूद है। यश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी शानदार गेंदबाज़ी से प्रभावित करके भारतीय टीम में जगह बनाई है। उनके नाम 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 93 विकेट, 57 लिस्ट ए मैचों में 90 विकेट और 74 टी20 में 110 विकेट दर्ज हैं।

बात करें अगर अशोक शर्मा की तो वो IPL19 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे जहां उन्होंने 154.2kph की स्पीड से गेंदबाज़ी की और लाइमलाइट में आए। उन्होंने अब तक 16 टी20 मैचों में 28 विकेट ले लिए हैं। इसके अलावा उनके नाम 4 फर्स्ट क्लास मैचों में 14 विकेट और 8 लिस्ट मैचों में भी 14 विकेट दर्ज हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सुर्यांश शेडगे/हर्ष दुबे, मयंक यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा/यश ठाकुर।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार