वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के फाइनल के तीसरे दिन सभी क्रिकेट फैंस को महान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का याद दिला दी। उन्होंने ईस्ट जोन (East Zone) के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) को DRS लेने की सलाह दी जिसकी वज़ह से गेंदबाज़ मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) को विकेट मिल गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा साउथ जोन की पहली पारी के छठे ओवर में देखने को मिला। नॉर्थ जोन के लिए ये ओवर अनुभवी तेज गेंदबाज़ मुकेश कुमार करने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज़ रिकी भुई को फंसा लिया। मुकेश की ये बॉल लेंथ पर पड़ने के बाद अंदर की ओर आई और फिर लेग साइड की तरफ चली गई। रिकी भुई ने इसे फाइन लेग की ओर खेलने की कोशिश की, लेकिन चूक गए।
इसके बाद होना क्या था। विकेटकीपर ने गेंद को पकड़ा और पूरी टीम के साथ आउट के लिए जोरदार अपील कर दी। अंपायर इससे सहमत नहीं थे, ऐसे में उन्होंने बल्लेबाज़ को आउट नहीं दिया। इसके बाद ईस्ट जोन के कैप्टन ईशान किशन, जो कि कंफ्यूज थे, ने विकेटकीपर से रिव्यू लेने के लिए बातचीत की। इसी बीच 15 साल के वैभव ने उन्हें DRS लेने की सलाह दे दी।
ईशान ने DRS Timer के खत्म होने से एक सेकंड पहले रिव्यू लिया था। इसके बाद थर्ड अंपायर ने घटना की जांच की जिसमें ये साफ हो गया कि मुकेश की गेंद रिकी भुई के बैट का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई थी। तो ऐसे वैभव ने मुकेश को विकेट दिलाया। याद दिला दें कि महान महेंद्र सिंह धोनी भी DRS लेने में माहिर थे और अपने सही फैसलों से गेंदबाज़ों को विकेट दिलाते थे।
मैच का हाल: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल के तीसरे दिन के लंच तक साउथ जोन ने अपनी पहली पारी में 30 ओवर खेलकर 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। मैदान पर देवदत्त पडिक्कल (85 गेंदों पर 58 रन) और शेख रशीद (36 गेंदों पर 22 रन) को जोड़ी है।
Also Read: LIVE Cricket Score
इससे पहले ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन बनाए थे। उनके लिए कैप्टन ईशान किशन ने 334 गेंदों पर 270 रन और कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों पर 101 रन ठोके थे।