Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals, Eliminator: राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बुधवार (27 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। 15 साल के सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 334.48 की स्ट्राईक रेट से 97 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के जड़े। सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए लेकिन कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

Advertisement

क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ा

एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यवंशी टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके अब 15 पारियों में 65 छक्के हो गए हैं और इस लिस्ट में उन्होंने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा। गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के जड़े थे। 

एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के

65 * - वैभव सूर्यवंशी (2026)

59 - क्रिस गेल (2012)

52 - आंद्रे रसेल (2019)

51 - क्रिस गेल (2013)

45 - जोस बटलर (2022)

सुरेश रैना की बराबरी की

16 गेंदों में अर्धशतकर पूरा कर सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़िय़ों की लिस्ट में टॉप पर आ गए हैं। उन्होंने सुरेश रैना की बराबरी की, जिन्होंने 2014 में पंजाब के खिलाफ वानखेड़े में 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

आईपीएल नॉकआउट/प्लेऑफ़ में सबसे तेज़ 50 रन (गेंदों के हिसाब से)

16 – सुरैश रैना बनाम PBKS, वानखेड़े, 2014

16 – वैभव सूर्यवंशी बनाम SRH, मुल्लांपुर, 2026*

17 – एडम गिलक्रिस्ट बनाम DC, सेंचुरियन, 2009

20 – एमएस धोनी बनाम MI, बेंगलुरु, 2012

21 - ड्वेन स्मिथ बनाम CSK, दिल्ली, 2013

ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक सीजन में 200 या उससे ज्यादा की स्ट्राईक रेट से 600 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने आईपीएल में सबसे कम उम्र में 600 रन बनाने का कारनामा किया है।

इस लिस्ट में भी बने नंबर 1

आईपीएल इतिहास में एक सीजन में पावरप्ले (1-6 ओवर) के बीच सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी सूर्यवंशी नंबर 1 बन गए हैं। वह मौजूदा सीजन में पावरप्ले के दौरान 490 रन बना लिए हैं और इस लिस्ट में डेविड वॉर्नर को पछाड़ा। वॉर्नर ने 2016 के सीजन में पावरप्ले में 467 रन बनाए थे।   

एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक पावरप्ले (1-6 ओवर) रन

490 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*

467 - डेविड वार्नर (2016)

402 - ट्रैविस हेड (2024)

402 - साई सुदर्शन (2025)

Also Read: LIVE Cricket Score

382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार