Vaibhav Sooryavanshi Video: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि मैदान के अंदर किसी भी गेंदबाज़ का लिहाज़ नहीं करते। हालांकि दूसरी तरफ वो अपने बड़ों का खूब सम्मान करते हैं, जिसका नज़ारा एक बार फिर देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वैभव का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले महान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) और संजय बांगर (Sanjay Bangar) का आशीर्वाद लेते कैमरे में कैद हुए।
ये पूरी घटना बीते बुधवार, 27 मई को मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में घटी। यहां सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला शुरू होने वाला था जिसके लिए जतिन सप्रू के साथ महान सुनील गावस्कर और संजय बांगर प्री शो कर रहे थे। इसी बीच 15 साल के वैभव ने इन दिग्गजों को देखा और वो भागते हुए उनका आशीर्वाद लेने गए।
37 सेकंड के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव सबसे पहले लीजेंड सुनील गावस्कर का पैर छुकर आशीर्वाद लेते हैं और फिर संजय बांगक के भी पैर छुते हैं। ध्यान दें कि यहां वैभव जतिन सप्रू को भी पूरा सम्मान देते हैं और उनके भी पैर छूने की कोशिश करते हैं। हालांकि इस दौरान जतिन पीछे हट जाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बात करें एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन की तो उन्होंने मुल्लांपुर में अपनी बैटिंग से तूफान ही उठा दिया और SRH के सभी गेंदबाज़ों की कुटाई करके महज़ 29 गेंदों पर 5 चौके और 12 छक्के के दम पर 97 रन बनाए। वो एक रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी से तो चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने राजस्थान रॉयल्स की जीत काफी हद तक सुनिश्चित कर दी थी।
Vaibhav Sooryavashi touched the feet of Sunil Gavaskar and Sanjay Bangar before the match.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 27, 2026
- Jatin Sapru quickly moved away when Vaibhav tried to touch his feet too. pic.twitter.com/xSmb0nccOU
Also Read: LIVE Cricket Score
RR ने जीता मैच: इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी (29 गेंदों पर 97 रन) और ध्रुव जुरेल (21 गेंदों पर 50 रन) की तूफानी पारियों के दम पर 243 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 196 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह राजस्थान ने 47 रनों के बड़े अंतर से ये मुकाबला जीता और क्वालीफायर-2 का अपना टिकट पक्का किया।