इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होगा जिसके लिए अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय बचा है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के 14 साल के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने हुंकार भर दी है और ये साफ कर दिया है कि वो क्रिस गेल (Chris Gayle) का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, BCCI ने बीते रविवार, 15 मार्च को नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया जहां पर ही हर्षा भोगले के एक सवाल का जवाब देते हुए वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 175 रनों का महारिकॉर्ड तोड़ने की अपनी इच्छा जाहिर की। वैभव से पूछा गया था कि वो क्रिस गेल का कौनसा रिकॉर्ड तोड़ना चाहेंगे। एक ओवर में छह छक्के, सबसे तेज शतक या एक इनिंग में 175 रन?

Advertisement

इसी सवाल का जवाब देते हुए छोटे से वैभव ने हुंकार भरी और कहा, "मैं 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहूंगा।" गौरतलब है कि वैभव ने पिछले साल ही अपना आईपीएल डेब्यू किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए सीजन में सात मैचों में 36 की औसत और 206.56 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए।

खास बात ये है कि इस दौरान वैभव के बैट से एक तूफानी शतक देखने को मिला जो कि उन्होंने गुजरात टाइटंस के सामने सिर्फ 35 गेंदों पर ठोका था। जान लें कि ये आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था। इस इनिंग में वैभव ने 38 गेंदों पर 7 चौके और 11 छक्के ठोककर 101 रन बनाए थे। IPL 2026 के लिए वैभव को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में रिटेन किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का पूरा स्क्वाड: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, शुभम दुबे, शिमरन हेटमायर, लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, संदीप शर्मा, युद्धवीर चरक,  रवींद्र जडेजा और सैम करन, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, यशराज पुंजा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, अमन राव, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार