आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच महाराजा यादविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। एसआरएच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए पावरप्ले में ही अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया।

Advertisement

सूर्यवंशी की तूफानी पारी के चलते राजस्थान की टीम ने पावरप्ले में ही 80 रन बना दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के भी देखने को मिले जिसमें से उन्होंने 4 छक्के तो उन्होंने हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के दो ओवरों में ही लगा दिए। उन्होंने पहला छक्का पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर लगाया और उसके बाद उन्होंने कमिंस के अगले ओवर में लगातार तीन छक्के जड़ दिए।

Advertisement

उन्होंने कमिंस की ऐसी पिटाई की जिसे शायद ही वो कभी भूल पाएंगे। सूर्यवंशी के चलते ही कमिंस के एक ओवर में 25 रन आ गए। कमिंस और सूर्यवंशी के बीच हुए इस कॉन्टेस्ट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

टीमें इस मैच के लिए

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सलिस अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।

Also Read: LIVE Cricket Score

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश पुंजा, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार