IND vs WI 2nd T20I: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले शानदार लय में नजर आए। 15 साल के इस बल्लेबाज ने रांची में नेट सेशन के दौरान जमकर बल्लेबाजी की और कई शानदार छक्के लगाए।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जीरी टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (9 अक्टूबर) को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है। मुकाबले से पहले हुए ओपन नेट सेशन में वैभव पूरे रंग में नजर आए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने नेट्स में एक के बाद एक बड़े शॉट्स लगाए। उनकी पावर हिटिंग देखने लायक थी और उन्होंने कई गेंदों को सीधे बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। इस दौरान टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ के दूसरे सदस्य भी करीब से उनकी बल्लेबाजी देखते नजर आए।

VIDEO:

वैभव को वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। टीम इंडिया ने पारी की शुरुआत के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा जताया था।

हालांकि, पहले टी20 में संजू सैमसन बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 9 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में अब दूसरे टी20 से पहले सवाल उठ रहा है कि क्या टीम मैनेजमेंट एक बार फिर सीनियर ओपनर को मौका देगा या फिर वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने का मौका मिल सकता है।

वैभव ने अब तक भारत के लिए 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 30.75 की औसत और 186.36 के शानदार स्ट्राइक रेट से 246 रन दर्ज हैं। इस दौरान वह दो अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

पांच मैचों की लंबी सीरीज को देखते हुए वैभव को किसी न किसी मुकाबले में मौका मिलने की उम्मीद है। नेट्स में जिस तरह से वह बड़े शॉट्स लगाते नजर आए, उससे उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार