IPL 2026 Awards List: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का समापन हो चुका है जिसे रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कैप्टेंसी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम (Royal Challengers Bengaluru) ने बीते रविवार, 31 मई को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 5 विकेट से जीतकर अपने नाम किया। तो आइए, आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए उन सभी खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्हें टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए अलग-अलग खास अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है।
वैभव सूर्यवंशी को मिला ऑरेंज कैप: राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2026 का IPL बेहद यादगार रहा और उन्होंने सीजन में 16 मैच खेलकर 48.50 की औसत और 237.30 की स्ट्राइक रेट से पूरे 776 रन (एक सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी) ठोके। वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, जिसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप से सम्मानित किया गया है। खास बात तो ये है कि इस छोटी उम्र के खिलाड़ी को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (237.30) और सुपर सिक्स ऑफ द सीजन (72 छक्के) के अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया है।
कगिसो रबाडा के नाम हुई पर्पल कैप: गुजरात टाइटंस के घातक तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा, जिन्होंने IPL19 में विपक्षी बल्लेबाज़ों पर जमकर कहर बरपाया और 17 मैचों में 29 विकेट झटके, उन्हें पर्पल कैप से सम्मान दिया गया है। ये कैप टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ को दिया जाता है। रबाडा ने IPL इतिहास में दूसरी बार ये कैप जीता है। इससे पहले उन्होंने साल 2020 में ये कारनामा किया था।
पंजाब किंग्स को भी मिला खास अवॉर्ड: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी वाली पंजाब किंग्स की टीम, जो साल 2026 के IPL प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई, उन्हें भी एक खास अवॉर्ड मिला है। दरअसल, PBKS को फेयरप्ले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। ये अवॉर्ड उस टीम को मिलता है जिसने पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना, अनुशासन और नियमों का सबसे बेहतर पालन करती है।
मनीष पांडे के नाम हुआ बेस्ट कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड: कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज खिलाड़ी मनीष पांडे जिन्होंने RCB के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड का बैकवर्ड पॉइंट पर हैरतअंगेज कैच पकड़ा था, उन्हें बेस्ट कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड दिया गया है। उन्होंने IPL19 में 6 मैचों की 2 इनिंग में 70 रन बनाए।
मोहम्मद सिराज भी हुए सम्मानित: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज टूर्नामेंट में सर्वाधिक डॉट बॉल डालने के अवॉर्ड से सम्मानित हुए हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट 172 डॉट बॉल फेंकी। इसके अलावा सिराज ने सीजन में 17 मैचों में 19 विकेट भी झटके।
Also Read: LIVE Cricket Score
साईं सुदर्शन को मिला सर्वाधिक चौके लगाने का अवॉर्ड: IPL 2026 की रनरअप टीम गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ साईं सुदर्शन को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खास अवॉर्ड मिला है। साईं ने सीजन में 17 मैच खेले और 45.13 की औसत से 722 रन बनाए। इस दौरान उनके बैट से 75 चौके निकले, जो टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा चौके रहे। इसी शानदार उपलब्धि के लिए उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने का अवॉर्ड दिया गया।