राजस्थान रॉयल्स के टीनएज सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी सिर्फ़ ने सिर्फ 15 साल की उम्र में, टॉप-क्वालिटी बॉलिंग अटैक के ख़िलाफ़ अपनी निडर बैटिंग से फ़ैंस और एक्सपर्ट्स दोनों को इम्प्रेस किया है। IPL स्टेज के ज़बरदस्त प्रेशर के बावजूद, इस युवा खिलाड़ी ने अपनी उम्र से कहीं ज़्यादा कमाल का धैर्य और मैच्योरिटी दिखाई है। हालांकि, अपनी बैटिंग के साथ-साथ वैभव अपने इंटरव्यूज़ के जरिए भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

Advertisement

IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद, वैभव ने एक ब्रॉडकास्ट इंटरव्यू में अपनी रूटीन के बारे में बताया और उनकी रूटीन जानकर फैंस हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि वो अभी भी अपने प्री-मैच रूटीन के हिस्से के तौर पर कार्टून देखते हैं। वैभव ने कहा, “दिमाग में कुछ नहीं चलता है। आज भी हर दिन मैच से पहले हम भी कार्टून देखते हैं, आदत है देखने की। अभी भी हम कार्टून देख रहे हैं, पर फोकस गेम पर भी है।”

Advertisement

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान तुरंत खींचा और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। कई लोगों ने इसे उनके शांत माइंडसेट की निशानी बताया, जिससे उन्हें हाई-प्रेशर वाले गेम से पहले रिलैक्स रहने में मदद मिली। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, लखनऊ के खिलाफ मैच की बात करें तो गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार (22 अप्रैल) को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने हार की सिलसिला तोड़ा औऱ सात मैच में अपनी पांचवीं जीत हासिल की। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार