भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं। विराट की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कुछ महीने पहले अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इस कपल ने अपनी बेटी वामिका के बाद बेटे का नाम अकाय रखा है। विराट कोहली अक्सर अपने बच्चों के बारे में बात करने से बचते हैं लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने दोनों बच्चों के बारे में अपडेट दिया।

Advertisement

विराट कोहली ने खुलासा किया कि उनकी बेटी वामिका कोहली क्रिकेट में दिलचस्पी दिखा रही हैं। कोहली के मुताबिक उन्होंने बल्ला उठाना शुरू कर दिया है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस संबंध में वामिका पर कोई दबाव नहीं है। कोहली ने आरसीबी के साथ एक वीडियो में कहा, "मेरी बेटी ने बल्ला उठाया है और वो बल्ला घुमाने का आनंद ले रही है लेकिन दिन के अंत में ये उनकी पसंद होगी कि वो लाइफ में क्या करना चाहते हैं।"

Advertisement

विराट कोहली इस इंटरव्यू के दौरान काफी मस्ती करते हुए भी नजर आए। आप इस मजेदार वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

वहीं, अगर आईपीएल 2024 की बात करें तो अब ये टूर्नामेंट अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं और अब चौथे स्थान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपरकिंग्स आमने सामने होंगे।

Also Read: Live Score

इन दोनों में से चेन्नई के पास आगे जाने का शानदार मौका है जबकि आरसीबी के लिए डगर थोड़ी सी मुश्किल होगी। दरअसल, अगर आरसीबी को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो उन्हें चेन्नई को 18 रन या 18.1 ओवर में हराना होगा। ये समीकरण भी ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन सीएसके जिस तरह का क्रिकेट खेल रही है ये आरसीबी के लिए आसान भी नहीं होगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस को इस सीजन का एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार