Varun Chakaravarthy Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार, 05 मार्च को भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) कुछ बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती अब तक 7 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। यहां से वो इंग्लैंड के सामने सेमीफाइनल मुकाबले में 2 विकेट चटकाते हैं तो वो टूर्नामेंट में अपने 14 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ USA के बॉलर शैडली वैन शल्कविक, जिम्बाब्वे के बॉलर ब्लेसिंग मुज़ारबानी, और साउथ अफ्रीका के बॉलर लुंगी एनगिडी को पछाड़कर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। 

Advertisement

T20 WC 2026 में सर्वाधिक विकेट

  • शैडली वैन शल्कविक - 4 मैचों में 13 विकेट
  • ब्लेसिंग मुज़ारबानी - 6 मैचों में 13 विकेट
  • लुंगी एनगिडी - 7 मैचों में 12 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती - 7 मैचों में 12 विकेट
  • रचिन रविंद्र - 8 मैचों में 11 विकेट

इतना ही नहीं, इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती इंग्लैंड के 2 विकेट ले पाते हैं तो वो भारत के महान गेंदबाज़ रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर T20I में देश के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़ भी बन जाएंगे। उनके नाम मौजूदा समय में 43 मैचों में 71 विकेट दर्ज हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने 65 मैचों में 72 विकेट लिए हैं।

बताते चलें कि भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज़ युजवेंद्र चहल हैं, जिनके नाम 80 मैचों में 96 विकेट दर्ज हैं। इस लिस्ट में कुलदीप यादव 54 मैचों में 95 विकेट और अक्षर पटेल 92 मैचों में 93 विकेट के साथ दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार