भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने बुधवार (13 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बना दिया। वरुण ने अपने कोटे के चार ओवरों में रीजा हेंड्रिक्स औऱ कप्तान एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही वह भारत के लिए एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

Advertisement

वरुण ने सीरीज के पहले तीन मुकाबलों मे शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उन्होंने एक बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और रवि बिश्नोई का रिकॉर्ड तोड़ा। अश्विन ने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ, वहीं बिश्नोई ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में 9-9 विकेट हासिल किए थे। 

Advertisement

बता दें कि इस सीरीज से पहले उन्होंने अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर की 9 पारियों में सिर्फ 7 विकेट लिए थे। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 11 रन से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। जिसमें तिलव वर्मा ने 56 गेंदों में नाबाद 107 रन, वहीं अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में 50 रन की तूफानी पारी खेली। 

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 7 विकेट गवाकर 208 रन ही बना पाई। मेजबान टीम के लिए मार्को यान्सेन ने 17 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली, इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 22 गेंदों में 41 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार