30 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। आईपीएल 2018 का आगाज 7 अप्रैल से होने वाला है तो वहीं ओपनिंग सेरेमनी भी 7 अप्रैल को मुंबई में होगी।
ओपनिंग सेरेमनी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि इस बार के ओपनिंग सेरेमनी में अभिनेता वरुण धवन सहित रणवीर सिंह, जैकलिन फर्नांडीज और परिणीति चोपड़ा जैसे दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्रियों का लगेगा मेला।
आपको बता दें कि आईपीएल के ओपनिंग सेरेमनी में वरुण धवन ने परफॉर्म करने के लिए सबसे ज्यादा पैसा लिया है। उन्होंने आईपीएल में परफॉर्म करने के लिए 6 करोड़ रूपये लिए हैं तो वहीं रणवीर सिंह के 5 करोड़ रूपये मिले हैं।
दोनों अभिनेता इस समय बॉलीवुड में छाए हुए हुए हैं। दोनों की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक झंडे गाड़ रही है। लेकिन पैसे के मामले में वरूण धवन ने रणवीर सिंह को पीछे छोड़ दिया है।