आईपीएल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की सफर खत्म हो चुका है। इसी के साथ विराट कोहली भी अब अगले साल से टीम के लिए कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे। आईपीएल 2022 में कोहली आरसीबी की टीम में अब सिर्फ बतौर खिलाड़ी शामिल रहेंगे।

Advertisement

क्रिकबज से एक खास क्रिकेट शो में बातचीत करते हुए माइकल वॉन ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है जो आरसीबी का अगला कप्तान बन सकता है। वॉन ने जिस खिलाड़ी का नाम बताया वो कोई और नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से आईपीएल में खेल चुके जोस बटलर है।

Advertisement

वॉन ने कहा कि बटलर के अंदर वो क्षमता है कि वो भारत के पूर्व कप्तान और महेंद्र सिंह धोनी की तरह चीजों के संभाल सकते हैं और वो धोनी के पथ पर चलकर बेहतरीन ढंग से आरसीबी की कप्तानी कर सकते हैं।

वॉन ने कहा," मैं आप सबको एक नाम बताता हूं। यह नाम सबकी सोच से बाहर है। वो एक अलग फ्रेंचाइजी से हैं और हो सकता है उनकी पुरानी टीम उन्हें रिटेन कर ले लेकिन मैं जोस बटलर को चुनूंगा और वो ही इसके कप्तान रहेंगे। उनके अंदर कप्तान धोनी की तरह बड़ी क्षमता है। इसको लेकर मुझे कोई भी संदेह नहीं है।"

वॉन ने कहा कि वो चाहते हैं कि बटलर आरसीबी के कप्तान बने और विकेट के पिछे से खेल को नियंत्रित करें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार