15 जनवरी, सिडनी (CRICKETNMORE)। महिला बिग बैश लीग 2017-18 के 39वें मैच में भारतीय महिला क्रिकेट की धमाकेदार बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने होबर्ट हरिकेन्स की टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की और मेलबोर्न रेनेगेड्स टीम के खिलाफ केवल 35 गेंद पर 40 रन की पारी खेली। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

Advertisement

अपनी पारी में वेदा ने 6 शानदार चौके जमाए। वेदा कृष्णमूर्ति की पारी के कारण होबर्ट हरिकेन्स की टीम 9 विकेट पर 120 रन बनानें में सफल रही तो वहीं मेलबोर्न रेनेगेड्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 116 रन ही बना सकी जिसके कारण होबर्ट हरिकेन्स की टीम 4 रन से जीतने में सफल रही।

Advertisement

आपको बता दें कि वेदा कृष्णमूर्ति का 40 रन उनके बिग बैश लीग 2017-18 में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है। इस सीजन में वेदा कृष्णमूर्ति ने कुल 9 मैच खेलकर 144 रन बनाए हैं। यह मैच वेदा कृष्णमूर्ति का इस सीजन में आखिरी मैच था।

भले ही वेदा कृष्णमूर्ति अब अपने देश भारत लौट जाएगी लेकिन उन्होंने आखिरी बिग बैश लीग मैच में धमाकेदार पारी खेलकर हर किसी का दिल जीत लिया। देखिए वेदा कृष्णमूर्ति की पारी का वीडियो

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार