कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार (20 सितंबर) को आबू धाबी में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से रौंद दिया। आठ मैच में तीसरी जीत के साथ केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। केकेआर की इस शानदार जीत के हीरो रहे अपना डेब्यू मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर।

Advertisement

26 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीत लिया। कमेंटेटर्स भी इस खिलाड़ी का बखान करते हुए नहीं थक रहे थे। 27 गेंदों में 41 रनों की पारी खेलने वाले अय्यर ने अपनी छोटी सी पारी में कई खूबसूरत शॉट खेले लेकिन इस दौरान उन्होंने काइल जैमीसन की गेंद पर ऐसा छक्का लगाया जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे। 

Advertisement

अय्यर ने केकेआर की पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर आगे निकलकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से 88 मीटर लंबा छ्क्का जड़ दिया जिसके बाद काइल जैमीसन के भी होश उड़े-उड़े दिखे। अगर इस युवा खिलाड़ी की बात करें, तो अय्यर की कहानी काफी अलग है उन्हें क्रिकेट पिच तक पहुंचाने में उनकी किस्मत का किरदार काफी बड़ा है।

दरअसल, अय्यर ने एमबीए किया हुआ है और उन्हें फाइनांस में अच्छी नौकरी भी मिल रही थी लेकिन क्रिकेट के प्रति उनके प्यार ने उन्हें नौकरी को ठुकराने के लिए मज़बूर कर दिया और वो क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने में जुट गए। उसके बाद किस्मत ने उन्हें आईपीएल जैसा बड़ा मंच दिया और केकेआर जैसी बड़ी टीम में एंट्री दिलवाई और अब वो दुनिया को दिखा रहे हैं कि उनमें कितनी काबिलियत है और वो केकेआर के लिए आईपीएल 2021 में क्या भूमिका निभा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार