RCB Probable Playing XI Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच शुक्रवार, 24 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि इस मुकाबले के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
जितेश शर्मा के सिर लटकी है तलवार: RCB के विकेटकीपर बैटर जितेश शर्मा बिल्कुल भी फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों की 5 पारियों में 10.40 की औसत और 110.63 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 52 रन जोड़े हैं। ऐसे में हो सकता है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया जाए। अगर ऐसा होता है तो टीम के इंग्लिश बैटर फिल साल्ट को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी होगी। उन्होंने टूर्नामेंट में 6 मैचों में 168.33 की स्ट्राइक रेट से अब तक 202 रन ठोके हैं।
वेंकटेश अय्यर को मिल सकता है मौका: बेंगलुरु की टीम में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन को मजबूत करने के लिए जितेश शर्मा की जगह वेंकटेश अय्यर को चुन सकती है। उन्हें आरसीबी ने मिनी ऑक्शन में पूरे 7 करोड़ में खरीदा है। वो टी20 फॉर्मेट में 146 मैचों में 140 की तूफानी स्ट्राइक रेट से 3,278 रन बना चुके हैं। आईपीएल में उनके नाम 63 मैचों में 1,497 रन दर्ज हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर के लिए दो ऑप्शन: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर रोमारियो शेफर्ड या फिर जैकब डफी को चुन सकती है। अगर टीम को बैटिंग में एक अतिरिक्त खिलाड़ी की जरूरत होती है तो बेस्ट ऑप्शन रोमारियो शेफर्ड होंगे जो कि बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों की ही कला रखते हैं। वहीं सिर्फ एक गेंदबाज़ के तौर पर आररसीबी के लिए बेस्ट ऑप्शन जैकब डफी रहेंगे जिन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग XI (टीम-1): फिल साल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड/जैकब डफी।
आरसीबी की संभावित प्लेइंग XI (टीम-2): फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड/जैकब डफी।
Also Read: LIVE Cricket Score
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम: रजत पाटीदार (कप्तान),विराट कोहली, फिलप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।