Venkatesh Iyer All Time T20I XI: भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने अपनी ऑल टाइम टी20 इलेवन का चुनाव किया है। गौरतलब है कि इस टीम में उन्होंने भारत के लिए टी20I फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दो महान खिलाड़ी रोहित शर्मा (159 टी20 मैचों में 4231 रन) और विराट कोहली (125 टी20 मैचों में 4188 रन) को जगह नहीं दी है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, वेंकटेश अय्यर ने अपनी टी20 टीम में ओपनर के तौर पर दो विस्फोटक भारतीय खिलाड़ियों का चुनाव किया है जो कि कोई और नहीं, बल्कि दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और युवा धाकड़ खिलाड़ी अभिषेक शर्मा हैं। इसके बाद नंबर-3 और नंबर-4 के लिए वेंकी की पसंद साउथ अफ्रीका के मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स और मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर भारत के तूफानी बल्लेबाज़ों में से एक सुरेश रैना हैं।

Advertisement

इसके अलावा नंबर-5 और 6 के लिए वेंकटेश अय्यर ने अपनी टी20 टीम में दो ऑलराउंडर शामिल किए हैं जो कि इंग्लिश खिलाड़ी बेन स्टोक्स और भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हैं। ये हरफनमौला खिलाड़ी अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही मैच पलटने की काबिलियत रखते हैं। इसके बाद नंबर-7 के तौर पर वेंकटेश ने भारत के महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम में चुना जो कि वेंकी की टीम के कैप्टन भी हैं।

इसके बाद आखिरी में उन्होंने दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज़ों को चुनते हुए अपनी ग्यारह खिलाड़ियों की टीम पूरी की। यहां उन्होंने स्पिनर के तौर पर अफगानिस्तान के राशिद खान और मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण को चुना, वहीं तेज गेंदबाज़ों के तौर पर श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा और भारत के शानदार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को अपनी पसंद कहा।

इतना ही नहीं, वेंकी ने अपनी टीम में एक इम्पैक्ट प्लेयर को भी चुना है जो कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज धाकड़ खिलाड़ी मैथ्यू हेडन हैं। वो वेंकटेश अय्यर की टीम के 12वें खिलाड़ी हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेंकटेश अय्यर की ऑल टाइम टी20 XI: वीरेंद्र सहवाग, अभिषेक शर्मा, एबी डी विलियर्स, सुरेश रैना, बेन स्टोक्स, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), राशिद खान, सुनील नारायण, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, मैथ्यू हेडन (इम्पैक्ट प्लेयर)।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार