भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने विराट कोहली (Virat Kohli), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) में से अपने पसंदीदा खिलाड़ी का चुनाव किया है। यहां उन्होंने इन तीन महान खिलाड़ियों में महेंद्र सिंह धोनी को अपनी पसंद कहा और उन्हें नंबर-1 के तौर पर चुना।

Advertisement

दरअसल, इंग्लैंड की काउंटी टीम लंकाशायर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से वेंकटेश अय्यर का वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वो "This or That" खेलते नज़र आए। यहां उन्होंने दो खिलाड़ियों में से एक को चुनते हुए आखिर में महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर में से धोनी को अपनी पहली पसंद के तौर पर चुना।

Advertisement

आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने विराट कोहली से भी ऊपर महेंद्र सिंह धोनी को ही रखा था। गौरतलब है कि वेंकटेश अय्यर धोनी के बहुत बड़े प्रशंसकों में से एक हैं। वो कई बार थाला के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने आईपीएल का एक किस्सा साझा करते हुए ये भी बताया था कि वो केकेआर के लिए सीएसके के खिलाफ खूब रन बना रहे थे, लेकिन इसी बीच धोनी ने अचानक विकेट के पीछे से ऐसी फील्डिंग बदली कि वो अगली बॉल पर ही अपना कैच दे बैठे।

ये भी जान लीजिए कि धोनी लंबे समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी चर्चा होती है। वो मौजूदा समय में सिर्फ आईपीएल खेल रहे हैं, हालांकि इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने टीम की कप्तानी से हाथ पीछे कर लिए हैं। एमएस धोनी की लीडरशिप में चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीम बनी औऱ उन्होंने पांच बार ये खिताब जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार