आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब बस दो दिन ही दिन बाकी हैं और सभी टीमों के प्री-सीजन कैंप पूरे जोर-शोर से चल रहे हैं। इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नेट्स से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Advertisement

दरअसल, RCB के नए खिलाड़ी और भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर नेट्स में गेंदबाजी करते नजर आए। उन्होंने एक सटीक यॉर्कर डाली, जिसने सीधे ऑफ स्टंप उड़ा दिया। यह शानदार गेंद देखकर पास खड़े विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने तुरंत मजेदार अंदाज में कहा, “वेंकटेश्वर, तू तो एलन डोनाल्ड बना हुआ है।” कोहली का यह रिएक्शन सुनते ही माहौल हल्का हो गया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। फैंस इस मजेदार पल को अब खूब एंजॉय कर रहे हैं।

Advertisement

VIDEO:

एलन डोनाल्ड की बात करें तो वह साउथ अफ्रीका के महान तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं, जिन्हें “व्हाइट लाइटनिंग” के नाम से भी जाना जाता है। उनकी तेज रफ्तार और सटीक गेंदबाजी के कारण बल्लेबाजों के लिए उनका सामना करना बेहद मुश्किल होता था।

गौरतलब है कि वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2026 ऑक्शन में RCB ने 7 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 62 मैचों में 1468 रन बनाए हैं। बल्लेबाजी के साथ-साथ उनकी गेंदबाजी भी टीम के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट मानी जाती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि उनका पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा। इस सीजन वह 11 मैचों में सिर्फ 142 रन ही बना पाए थे। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को ओपनिंग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। ऐसे में वेंकटेश अय्यर इस साल फॉर्म में वापसी करते हुए RCB के लिए अहम रोल निभा सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार