आईपीएल 2024 (IPL 2024) की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने वेंकटेश अय्यर को आगामी सीजन के लिए रिटेन नहीं किया। अब इस चीज पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा है कि वह फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहते थे लेकिन फ्रेंचाइजी की पसंद से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। 

Advertisement

वेंकटेश अय्यर ने कहा कि, "केकेआर का रिटेंशन बहुत अच्छा रहा है। मुझे लगता है कि उन्होंने 14-16 ओवर आसानी से कवर कर लिए हैं और बल्ले से उन्होंने लगभग पांच स्थान कवर कर लिए हैं। इसलिए, उनके पास बहुत अच्छा रिटेंशन था लेकिन मुझे उस लिस्ट में रहना अच्छा लगता। केकेआर ने मुझे मौका दिया है और मैंने केकेआर के लिए और क्रिकेट से परे सब कुछ दिया है, इमोशन नाम की भी कोई चीज होती है।" 

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि, "यह एक परिवार है। बहुत सारी इमोशन हैं। यह देखकर मेरी आंखों में आंसू आ जाते हैं कि मेरा नाम रिटेंशन लिस्ट में नहीं है लेकिन मैं एक प्रैक्टिकल इंसान हूं। मैं समझता हूं कि यह कैसे काम करता है। मैं 2022 में रिटेंशन में था और मुझे पता था कि इसे बरकरार रखा जाना और बाहर रखा जाना कैसा लगता है। इसलिए, मुझे लगता है कि केकेआर ने शानदार प्रदर्शन किया है, इसके लिए मैं वास्तव में खुश हूं।अगर मेरा ऑक्शन अच्छी रही तो मैं शायद उस टीम के लिए खेलूंगा जिसे मैं सबसे ज्यादा पसंद करता हूं।"

बाएं हाथ के बल्लेबाज वेंकटेश के आईपीएल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 50 मैच खेले है और 137.13 के स्ट्राइक रेट से 1326 रन बनाये है। आईपीएल में उनके नाम एक शतक और 11 अर्धशतक दर्ज है। 

आपको बता दे कि कोलकाता ने रिंकू सिंह को 13 करोड़ रुपये में, वरुण चक्रवर्ती को 12 करोड़ रुपये में, सुनील नारायण को 12 करोड़ रुपये में, आंद्रे रसेल को 12 करोड़ रुपये में, हर्षित राणा को 4 करोड़ रुपये में और रमनदीप सिंह को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। केकेआर मेगा ऑक्शन में अपने पर्स में 51 करोड़ रुपये के साथ उतरेगी। उन्होंने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार