जोहान्सबर्ग, 27 जनवरी| साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। फिलेंडर ने इस मैच से पहले अपने देश के लिए तीनों प्रारूपों में 97 मैच खेले हैं और 261 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2011 में पदार्पण किया था।

Advertisement

इस मैच में फिलेंडर ने पहली पारी में दो विकेट लिए और दूसरी पारी में उनके हिस्से एक भी विकेट नहीं आया। दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 1.3 ओवर ही फेंके और दूसरे ओवर में ही उन्हें चोट के कारण बाहर जाना पड़ा।

Advertisement

अपने आखिरी टेस्ट में वह साउथ अफ्रीका को जीत नहीं दिला सके। मेजबान टीम को इंग्लैंड ने मैच के चौथे दिन ही 119 रनों से हरा दिया। मैच के बाद फिलेंडर को टोकन देकर सम्मानित किया गया।

साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, "मैं फिलेंडर का उनके योगदान के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह टीम उन्हें याद करेगी। हम रात में ड्रैसिंग रूम में उनके साथ बैठेंगे और अपनी यादें ताजा करेंगे।"

यह मैच हालांकि फिलेंडर के लिए कुछ कड़वी यादें लेकर भी आया। उन पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना भी लगा और एक नकारात्मक अंक भी उनके हिस्से में आया। यह सब उनके द्वारा इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को आउट करने के बाद मनाए गए जश्न के कारण हुआ।

फिलेंडर ने सीरीज की शुरुआत में ही कह दिया था कि यह उनके करियर की आखिरी सीरीज होगी और वह फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार