रोहित शर्मा के मुकाबले एमएस धोनी क्यों है IPL में ज्यादा बेहतर कप्तान, डैनी मौरिसन ने बताया

Updated: Sun, Apr 19 2020 16:25 IST
MS Dhoni and Rohit Sharma (IANS)

नई दिल्ली, 19 अप्रैल| न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कॉमेंटेटर डैनी मौरिसन ने आईपीएल के बेस्ट कप्तानों में महेंद्र सिंह धोनी को रोहित शर्मा से ऊपर रखा है। मौरिसन ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना मुश्किल है, लेकिन धोनी के साथ जो ऑरा है वो उन्हें रोहित से आगे रखता है।

मौरिसन ने कहा, "धोनी चेन्नई के लिए जो ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आते हैं और उन्होंने जो भारत के लिए किया उसने काफी कुछ बदला है। हां, बेशक वह अब बूढ़े हो रहे हैं और अंत के करगार पर हैं, मगर रोहित के पास अभी समय है। मेरे लिए धोनी जिस तरह का दबाव ले सकते हैं तो वो कोई और नहीं।"

धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने तीन बार आईपीएल खिताब जीता है, वहीं रोहित की कप्तानी में मुंबई ने चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें