नागपुर, 20 दिसम्बर| मौजूदा विजेता विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के दूसरे दौर के मैच के चौथे एवं आखिरी दिन शुक्रवार को राजस्थान को पारी और 60 रनों से हरा दिया। विदर्भ ने अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 510 रनों पर घोषित कर दी थी। इसके बाद राजस्थान को पहली पारी में 260 रनों पर ढेर कर फॉलोऑन दिया और फिर दूसरी पारी में भी राजस्थान को 190 रनों पर ढेर कर पारी से जीत हासिल की।

Advertisement

विदर्भ की जीत तो लगभग तीसरे दिन ही तय लग रही थी जब उसने दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में राजस्थान के तीन विकेट महज 12 रनों पर ही चटका दिए थे।

Advertisement

इसी स्कोर से चौथे दिन की शुरुआत करने वाली राजस्थान के निचले क्रम ने हार टालने के लिए संघर्ष तो किया, लेकिन राजेश विश्नोई (58), अशोक मनेरिया (49) के अलावा कोई और ज्यादा रन नहीं बना पाया।

वहीं, पहली पारी में पांच विकेट लेकर राजस्थान की कमर तोड़ने वाले उमेश यादव को दूसरी पारी में तो विकेट नहीं मिला लेकिन आदित्य सरवाटे चार, अक्षय वघारे तीन और अक्षय कारनेवार दो विकेट लेने में सफल रहे। सरवाटे ने पहली पारी में भी तीन विकेट लिए थे।

विदर्भ ने युवा बल्लेबाज मोहित काले (138), कप्तान फैज फजल (136), अक्षय वाडकर (111), वसीम जाफर (60) के दम पर पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार