8 सितंबर को जब भारत की टी-20 वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान हुआ तब सभी क्रिकेट फैंस की जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल था कि युजवेंद्र चहल को इसमें शामिल क्यों नहीं किया गया। चहल जिन्होंने पिछले 4-5 सालों में भारत के लिए लगभग हर टी-20 मैच खेले हैं उनका इस तरह से टीम में जगह न मिलना सभी के लिए चिंता का कारण था।

Advertisement

हालांकि चहल का हालिया फॉर्म कुछ खास नहीं था और 2021 के आईपीएल में अभी तक उन्होंने 7 मैचों में केवल 4 विकेट ही अपने नाम किए थे।

आकाश चोपड़ा के साथ एक खास बातचीत के दौरान चहल ने कहा कि कई लोग उन्हें मैसेज कर रहे हैं और उनके साथ खड़े और सभी को यह उम्मीद है कि चहल जल्द ही अपने खोई हुई फॉर्म को वापस पाकर फिर से टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे।

आकाश चोपड़ा के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर एक खास बातचीत के दौरान उन्होंने कहा,"लोग मुझे मैसेज कर रहे हैं और उनका प्यार देखकर मुझे अच्छा लग रहा है। आप जब जिंदगी में खराब समय से गुजर रहे होते हैं तो आपके करीब आपको फिर से ऊपर उठाने में मदद करते हैं।"

आगे बात करते हुए चहल ने कहा," खराब फॉर्म मेरे दिमाग में चल रहा था, खासकर आईपीएल के बाद। मैं अपनी पत्नी धनाश्री के साथ बैठा जिन्होंने मेरी मदद की। उन्होंने कहा कि हर दिन तुम विकेट नहीं ले सकते।"

इस लेग स्पिनर ने आगे बात करते हुए कहा कि टी-20 क्रिकेट में विकेट लेना थोड़ा मुश्किल होता है जब बल्लेबाज बड़े शॉट के लिए न जाए। उन्होंने कहा कि जब आपके खाते में विकेट नहीं होता तो इससे सभी को बेहद प्रभाव पड़ता है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार