कैरेबियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन के दूसरे सेमीफाइनल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स की टीम ने गुयाना अमेजन वॉरियर्स को  धमाकेदार अंदाज में हराते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई।

Advertisement

इस मैच में सेंट किट्स की ओर से एविन लुईस और उनके जोड़ीदार एविन लुईस ने तूफानी तरीके से बल्लेबाजी करते हुए विपक्षियों को धूल चटाया। इसी बीच मैदान पर  सेंट किट्स की बल्लेबाजी के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का बल्ला टूट गया।

Advertisement

यह घटना सेंट किट्स की पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर हुई जब ओडेन स्मिथ की गेंद पर गेल ने एक बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन तभी बल्ला हैंडल के पास से निकल गया और पिच पर जा गिरा। तब गेल 5 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

मैच में गेल ने 27 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली और एविन लुईस(77) के साथ मिलकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में गुयाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट किट्स की टीम के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा जिसको सेंट किट्स की टीम ने 17.5 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार