आईपीएल 2021 सीजन में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मैच में पंजाब ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। यह पंजाब की टूर्नामेंट में दूसरी जीत रही।

Advertisement

इस मैच में टीम के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली और मैच को आसानी से पंजाब के नाम करवाने में मदद की।

Advertisement

गेल जो अपने हंसी मजाक और मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अब भारत सिनेमा इतिहास के सबसे बड़े विलेन में से एक रहे अमरीश पूरी के प्रसिद्ध डायलॉग को बोला और उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पंजाब किंग्स ने अपने ऑफशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें गेल 1987 की सबसे मशहूर फिल्म मिस्टर इंडिया के डायलॉग "मोगैंबो खुश हुआ" बोलते हुए नजर आ रहे हैं।

गेल ने यह डायलॉग पंजाब किंग्स के अभ्यास सत्र के दौरान बोला जहां उनके साथ पंजाब के रवि बिश्नोई के अलावा कुछ और खिलाड़ी भी मौजूद थे।

गेल ने अभी तक इस सीजन में ठीक-ठाक बल्लेबाजी की है और 4 मैचों में 119 रन बनाए है। इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 120.20 का रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार